Present Perfect Tense
पूर्ण वर्तमान काल।
जब कोई कर्ता ( Subject/doer ) ये
कहे कि वो या कोई और कर्ता किसी क्रिया /
कार्य को वर्तमान काल में कर चुका है या कर
लिया है, तब ऐसे वाक्य Present Perfect Tense
के वाक्य कहलाते हैं या हम दूसरे शब्दो में कह
सकते हैं कि जब हमें हिंदी वाक्यों के अंत में " चुका है "
, " चुकी है " या " चुके है " क्रिया के तुरंत बाद मिलता है,
तो ऐसे वाक्य Present Perfect Tense- ( पूर्ण वर्तमान काल। )
के वाक्य कहलाते हैं:
जैसे : 1. मैं खाना खा चुका हूँ। / मैने खाना खा लिया है।
2. वो ऑफिस चली गई है। / वो ऑफिस जा चुकी है।
Formulae ( Active voice )
has +not=hasn't, have + not=haven't.
Affirmative : Subject +has/have+V3+Object/ C.O.S.
Negative : Subject +has/have+not+V3+Object/ C.O.S.
Interrogative : Has/have+ Subject + Object/ C.O.S?
Negative
Interrogative : Has/have+Subject+not+V3+Object/ C.O.S?
First Person : I and We + have
Second Person : You + have
Third Person (Plural Number) : They + have
These + have
Those + have
Neha and Ravi + have
Third Person (Singular Number) : It + has
This + has
That + has
Ravi + has
Neha + has
Short forms:
I have- I've, You have-You've,
We have- We've, He has- He's,
She has- She's, It has-it's, etc.
1. मैं खाना खा चुका हूँ।
/ मैने खाना खा लिया है।
I have eaten food.
मैने अभी नहीं खाया है।
I have not eaten yet/now.( I've not eaten.)
क्या आपने खाना खा लिया है ?
Have you eaten food?
हाँ, मैने खाना खा लिया है।
/ नहीं अभी नहीं खाया।
Yes, I have./ No, I haven't yet.
क्या तुमने उन्हें नहीं बुलाया है ?
Have you not called them?
Or Haven't you called them?
ओह! मांफ करना मैं भूल गया,
अभी जा करके बुला लुंगा।
Oh! I am sorry, I forgot.
I'll ( will ) just go and call them.
2. तुमने मेरा दिल दुखाया है।
You have hurt me.
/ You have offended me.
तुमने सब कुछ बर्बाद कर दिया है।
You have ruined/spoiled everything.
क्या मैने आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई है ?
Have I hurt your feeling?
नहीं, बिलकुल नहीं।/ हाँ, बिलकुल।
No, not at all./ Yes, of course you have.
क्या मैंने तुम्हारा कुछ बिगाड़ा है ?
Have I done anything wrong to you?
तुमने मेरी पूरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी और
अब पूँछते हो की तुमने कुछ बिगाड़ा है
या नहीं। शर्म आनी चाहिए तुम्हें!
You have ruined all my life and now
you are asking whether you have done
anything wrong to me or not .
You should be ashamed of yourself!
क्या मैंने तुम्हारा बोझ नहीं उठाया है ?
Have I not taken your responsibilities?/
Have I not borne you burdens?
नहीं, सबकुछ मुझे ही करना पड़ता है।
No, you haven't .I have to do everything
myself. Or
I myself have to do everything.
3. हमने सारा काम कर लिया है।
We have done all the works.
हम अब तक उससे नहीं मिले।
We have not met him/her yet.
क्या हम कभी वहाँ गए है ?
Have we ever been to there?
हाँ , हम एक बार वहाँ जा चुके है।
मुझे लगता है की तुम भूल गए हो।
Yes, we have once. I think that
you have forgotten.
क्या हमने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी ?
Have we not inform them about it?
हाँ , नहीं दी। / नहीं ,दी है।
Yes, we haven’t./ No, we have.
4. वे हरियाणा से वापस आ गए है.
They have come back from Hariyana.
उन्होंने अभी तक अपनी प्रोजेक्ट फाइल जमा
नहीं की है।
They have not submitted their project
file yet.
क्या उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है ?
Have they started to work?/ Have
they started working?
हाँ , उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है।
/नहीं, नहीं किया ?
Yes, they have./ No, they haven’t.
क्या उन्होंने तुम्हारे संदेश का जबाब अभी
तक नहीं दिया ?
Have they not answered your
message yet?
हाँ ,। / नहीं।
Yes, they have./ No, they haven’t.
5. उसने अपनी शर्ट फाड़ ली है। /
उसकी शर्ट फट गई है।
He has torn his shirt.
उसका पैर टूट गया है। / उसने
अपना पैर तोड़ लिया है।
She has broken her leg.
क्या उसने तुम्हें इस बारे में बताया है ?
Has he/she told you about this/it?
हाँ । / नहीं।
Yes, he/she has./ No, he/she hasn’t.
क्या उसे अब - तक अपनी बीमारी से छुटकारा
नहीं मिला है ?
Hasn’t she recovered from her illness?/
Hasn’t she got rid of her illness?
बिलकुल ठीक है अब वो।
She is very fine now. / She is
perfectly all right now.
क्या ये बात सच नहीं है की हर्शित को
नौकरी मिल गई है ?
Isn’t it true that Harshit has got a job?
हाँ, ये सच नहीं है। /बिलकुल , ये सच है।
Yes, it isn’t./ Of course, it is.
6. चयन सो गया है।
Chayan has gone to bed.
साधना ने रुचि को कोई पत्र नहीं लिखा है ।
Sadhna has not written any letter
to Ruchi.
क्या शैलेन्द्र ने कोई शरारत की है?
Has Shailendra done any mischief?
हाँ , उसने आईना तोड़ दिया है।
Yes, he has broken the mirror.
क्या निधि ने सेकेंड यूनिट टेस्ट नहीं दिया है?
Hasn’t Nidhi taken second unit test?
हाँ।/ बिलकुल, उसने दिया है।
Yes, she hasn’t. /Of course, she has.(taken).
(ध्यान रहे give test मतलब 'परीक्षा लेना '
take test मतलब 'परीक्षा देना होता है। )
Question Tag (?)
1. तुमने अपना बी.ए. पूरा कर लिया है , है ना ?
You have completed your B.A. ,
haven’t you?
हाँ। / नहीं, अभी नहीं।
Yes, I have./No, not yet.
2. हम पूरा काम ख़त्म कर चुके है , है ना ?
We have completed all the works,
haven’t we?
हाँ।
Yes , we have.
3. उन्होंने कोई संदेश नहीं भेजा है, है ना ?
They haven’t sent any message,
have they?
हाँ । , /नहीं भेजा है एक।
Yes, they haven’t./
No, they have sent one.
4. पापा ऑफिस से वापस आ गए है , है ना ?
Papa/ (the) father has come back\
from office, hasn’t he?
हाँ। / नहीं, अभी नहीं।
Yes, he has./No, he hasn’t yet.
5. वो अभी -तक नहीं आई है , है ना ?
She hasn’t come yet, has she?
हाँ।
Yes, she hasn’t.
6. हम पहले मिल चुके है , है ना ?
We have met before, haven’t we?
हाँ। / नहीं।
Yes, we have./ No, we haven’t.
7. साक्षी ने तुम्हें ये बताया है , है ना ?
Sakshi has told you this,
hasn’t she?
हाँ। /नहीं, उसने नहीं बताया।
Yes, she has./No, she hasn’t.
8. हिमांशू ने कुछ नहीं किया है , है ना ?
Himanshu has done nothing,
has he?
बिलकुल, उसी ने सबकुछ किया है।
Of course, only he has done everything.
Question words?
Question: 1. मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है जो तुम
मुझे इस तरह परेशान कर रहे हो ?
What wrong have I done to you
that you are disturbing me like this?
Answer: तुमने मेरा कुछ नहीं बिगाड़ा है, और मैं
तुम्हे परेशान नहीं कर रहा हूँ।
You have done no wrong to me and
I am not disturbing you.
Question: 2. उसने क्या निर्णय लिया है?
What has she decided?
Answer: उसने निर्णय लिया है कि वो आगे की
पढ़ाई के लिए दिल्ली जाएगी।
She has decided that she will
go to Delhi for further studies.
Question: 3. उसने इस बारे में क्या सोचा है ?
What has she thought about this?
Answer: उसने सोचा है कि वो अब ये काम नहीं करेगी।
She has decided not to do this
work anymore.
Question: 4. आपने ये कब कर दिया है?
When have you done this?
Answer: मैंने ये आज सुबह कर दिया है।
I have done this/it this morning.
Question: 5. उसे यह कब पता चला है?
When has he come to know this?
Answer: उसे ये आज दोपहर को पता चला है।
He has come to know it this afternoon.
Question: 6. आप कहाँ गए हैं?
Where have you gone?
Answer: मैं तो घर वापस आ गया हूँ।
I have come back home.
Question: 7. उसने मेरी फाइल कहाँ रखी है?
Where has he kept my file?
Answer: उसने आपकी फाइल अलमारी में रख दी है।
He/ she has kept your file in the cupboard.
Question: 8. वे कहाँ से आए हैं?
Where have they come from?
/From where have they come?
Answer: वे कटनी से आए हैं।
They have come from Katni.
Question: 9. आपने यह ड्रेस कहां से खरीदी है?
Where have you bought this dress from?
Answer: सिहोरा गारमेंट्स के यहाँ से।
From Sihora garments.
Question: 10. उसने यह बात कहाँ लिखी है?
Where has he written this thing?
Answer: अपनी डायरी में।
In his diary.
Question: 11. उसने किसका दिल तोड़ा है?
Whose heart has he broken?
Answer: मेरा।
Mine.
Question: 12. राजा ने किसका मोबाइल चुराया है?
Whose mobile has Raja stolen?
Answer: राजा ने रुचि का मोबाइल चुरा लिया है।
Raja has stolen Ruchi’s mobile.
Question: 13. इस काम में उसने किसकी मदद ली है?
Whose help has she taken in this work?
Answer: उसने अपनी बहन की मदद ली है।
She has taken her sister’s help.
Question: 14. अभिनव ने किसकी पुस्तक उधार ली है?
Whose book has Abhinav borrowed?
Answer: अनिल की।
Anil’s.
Question: 15. संजय और निशांत ने किसका पैसा लूटा है?
Whose money has Sanjay and
Nishant robbed?
Answer: आशीष का।
Ashish's.
Question: 16. आपको यह किसने बताया है?
Who has told you this?
Answer: सिमरन ने।
Simran has.
Question: 17. मेरी बाइक कौन ले गया है?
Who has taken my bike?
Answer: राकेश आपकी बाइक ले गया है।
Rakesh has.
Question: 18. यह नया मोबाइल किसने खरीदा है?
Who has bought this new mobile?
Answer: रूपा ने इसे खरीदा है।
Rupa has.
Question: 19. आपने इस बारे में किसे बताया है?
Who have you told about this?
Answer: मैंने पूनम को बताया है।
I have told Poonam.
Question: 20. उन्होंने (for respect) इस बारे में किससे बात
की है?
To whom has he talked about this?
Answer: उन्होंने इस बारे में श्री पाठक से बात की है।
He has talked to Mr. Pathak about this.
Question: 21. तुम आज क्यों नहीं आए हो?
Why have you not come today?
Answer: क्योंकि मेरे घर में कुछ जरूरी काम हैं।
Because I have some important
works at home.
Question: 22. आप वापस कैसे आए हैं?
How have you come back?
Answer: मैं अपनी साइकिल से वापस आया हूँ।
I have come back by my (bi)cycle.
Question: 23. उसने यह कैसे किया है?
How has he done this?
Answer: उसने इसे अच्छी तरह समझकर किया है।
He has done it, having understood it well.
Question: 24. आज कितने छात्र आए हैं?
How many students have come today?
Answer: 38 विद्यार्थी आज आए हैं।
38 students have come today.
Question: 25. आपने मेरे कमरे में कितनी मोमबत्तियां जलाई हैं?
How many candles have you lightened
in my room?
Answer: मैंने आपके कमरे में 4 मोमबत्तियां जलाई हैं।
I have lightened 4 candles in your room.
Question: 26. उसने कितनी साड़ियाँ खरीदी हैं?
How many saris has she bought?
Answer: उसने कोई साड़ी नहीं खरीदी है। वह खरीदारी के
लिए दुकान पर गई थी लेकिन उसे कुछ भी पसंद
नहीं आया।
She hasn’t bought any sari. She did go to
the shop for shopping, but she didn’t like
anything.
Question: 27. वह यहाँ कितनी बार आई है?
How many times has she come here?
Answer: वह यहाँ कई बार आ चुकी है, मुझे याद नहीं
कितनी बार।
She has come here many a time, I don’t
remember how many times.
Question: 28. आपने आज कितना पैसा कमाया/कमाया है?
How much money have you earned
/earnt today?
Answer: मैंने आज 200 रुपये कमाए हैं।
I have earned 200 rupees today.
Question: 29. उसने आज कितना काम किया है?
How much work has he done today?
Answer: उसने आज बहुत काम किया है।
He has done a lot of work today.
Past Perfect Tense-पूर्ण भूतकाल।
जब कोई कर्ता ( Subject/doer ) ये कहे कि वो या
कोई और कर्ता किसी कार्य को या क्रिया को भूतकाल में
कर चुका था या कर लिया था। तो ऐसे वाक्य
Past Perfect Tense के वाक्य कहलाते हैं। या हम दूसरे
शब्दों में कह सकते हैं की जब हमें हिन्दी वाक्यों के अंत में
'चुका था', 'चुकी थी' या 'चुके थे' क्रिया के तुरंत बाद मिलता
हैं ऐसे वाक्य Past Perfect Tense- ( पूर्ण भूतकाल। ) के
वाक्य कहलाते हैं।
जैसे: 1. मैं 10 बजे घर से निकल चुका था।
/ निकल गया था।
2. वो वापस चली गई थी।
Formulae ( Active voice )
Affirmative : Subject+had+V3+Object./ C.O.S.
Negative : Subject+had+not+V3+Object./ C.O.S.
( had + not - hadn’t )
Interrogative : Had+Subject+V3+Object./ C.O.S?
Negative
Interrogative : Had+Subject+not+V3+Object./ C.O.S?
or
Hadn't+Subject+V3+Object./ C.O.S?
1. मैं 10 बजे घर से निकल गया था।
I had left home at 10 o'clock.
मैंने उसे नहीं बताया था
I hadn't told her.
क्या तुम रात को ही वापस आ गए थे ?
Had you come back at night only?
हाँ। /नहीं, मैं अपने चाचा जी के यहाँ रुक गया था।
Yes, I had./ I had stayed at my uncle's.
2. तुमने एक गलती कर दी थी।
You had done a mistake.
तुमने कोई गलती नहीं की थी।
You hadn't done any mistake.
क्या मैंने कोई गलती की थी ?
Had I done a/any mistake?
हाँ। /नहीं, तुमने कोई गलती नहीं की थी।
Yes, you had./ No, you hadn't
(done any mistake).
क्या मैने कोई गलती नहीं की थी ?
Hadn't I done any mistake?
नहीं, कोई गलती नहीं की थी।
No, you hadn't done any.
3. भूकम्प ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था।
The earthquake had destroyed everything.
हमने उनसे कुछ नहीं कहा था।
We hadn't said anything to them.
क्या उसने तुम्हारे पैसे वापस कर दिए थे ?
Had he returned your money?
हाँ।/ नहीं।
Yes, he had./ No, he hadn't.
क्या रजनी मैम ने तुम्हें सजा नहीं दी थी?
Hadn't Rajni mam punished you?
हाँ, दी थी।/ नहीं, कोई सजा नहीं दी थी।
Yes, she had./ No, she hadn't.
4. वो एक घंटे में वहाँ पहुँच गया था।
He had reached there in an hour. (आवर).
वो मेरे पास एक घंटे के अंदर - अंदर नहीं पहुँची थी,
उसे दो घंटे लग गए थे।
She hadn't reached me within an hour,
it took her two hour.
क्या वो वहाँ समय पर पहुँच गया था ?
Had he reached there in or on time?
हाँ। / नहीं।
Yes, he had./ No, he hadn't.
कुछ और उदाहरण:
1. उसने मुझे पहले ही बता दिया था।
He had already told me.
2. वो उस दिन कही गई ही नहीं थी।
She hadn't gone anywhere that day.
3. मैंने उससे पूछा ही नहीं था।
I hadn't asked her.
4. उन्होंने हमें इजाजत ही नहीं दी थी।
They hadn't permitted us./
They hadn't given us permission.
5. हमने 5 बजे शाम को काम करना बंद कर दिया था ।
We had stopped working at 5pm.
6. प्रियका ने मुझे कभी इस बारे में बताया ही नहीं था।
Priyanka had never told me about this.
/ Priyanka had never told about this to me.
7. मैने कभी इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया था।
I had never noticed this/it.
8. मैने कभी उससे इस बारे में बात ही नहीं की थी
I had never talked to her over this matter.
9. सचिन ने 9 बजे (रात को ) दुकान बंद कर दी थी।
Sachin had closed the shop at 9pm.
10. मै आज सुबह 4 बजे ही उठ गया था।
I had got up at 4 (am) o' clock this morning.
11.राजेश तो शाम को ही लौटआया था।
Rajesh had come back in the evening.
12. मैने उन्हें पहले ही जानकारी दे दी थी। की मै आऊंगा।
I had already informed them that I would come.
(यदि पहला वाक्य भूतकाल हो तो
will-would में बदल जाता है। )
13. उन्होंने खेत में बीज बो दिये थे।
They had sowed in the field.
14. मैने तो ऐसा कहा ही नहीं था।
I hadn't said so.
अब तक आपने इन वाक्यों को नकारात्मक ,प्रश्नवाचक और
प्रश्नवाचक नकारात्मक में बदलना तो सीख ही लिया है, और
यदि नहीं तो एक बात ध्यान रखें की यदि आप आगे -आगे बढ़ते
जाएंगे ,तो पिछला भूल भी सकते है, तो बेहतर होगा की आप
पिच्छला दोहरा देने के बाद ही आगे बढे।
Question Tag?
1. तुमने उन्हें जानकारी दे दी थी ,है ना ?
You had informed them, hadn't you?
हाँ,। / नहीं।
Yes, I had./No, I hadn't.
2.वो समय पर नहीं पहुंची थी ,है ना ?
She hadn't reached in time, had she?
हाँ, नहीं पहुंची थी।
Yes, she hadn't.
3. तुम्हे इजाजद मिल गई थी ,है ना ?
You had got the permission, hadn't you?
हाँ। /नहीं,।
Yes, I had. /No, I hadn't.
4. रवि ने सारा मजा खराब कर दिया था ,है ना ?
Ravi had spoilt the joy, hadn't he?
हाँ,।/नहीं।
Yes, he had./No, he hadn't.
5. उसने एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया था ,है ना ?
He hadn't answered even a single question,
had he?
हाँ, नहीं दिया था।
Yes, he hadn't.
Question words
1. वो कहाँ चली गई थी?
Where had she gone?
2. तुमने उसे मेरी इजाजत के बिना मेरी कार क्यों दे दी ?
Why had you given him my car without my
permission?
3. वो कल इतनी जल्दी क्यों चली गई थी ?
Why had she gone so early yesterday?
4. तुमने आज सुबह कितना दूध लिया था ?
How much milk had you taken this morning?
5. तुमने पाठक सर से क्यों नहीं बता दिया था?
Why hadn’t you told Mr. Pathak?
Future Perfect Tense
पूर्ण भविष्यकाल।
जब कोई कर्ता ( Subject/doer ) ये कहे कि
वो या कोई और कर्ता किसी कार्य को या क्रिया को
भविष्यकाल में कर चुका होगा या कर लिया होगा।
तो ऐसे वाक्य Future Perfect Tense के वाक्य कहलाते
हैं, या हम दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि जब हमें हिन्दी
वाक्यों के अंत में 'चुका होगा', 'चुकी होगी', 'या चुके होंगे'
क्रिया के तुरंत बाद मिलते हैं तो ऐसे वाक्य Future Perfect
Tense-( पूर्ण भविष्यकाल।) के वाक्य कहलाते हैं।
जैसे : 1. कल मैं अब तक वहाँ पहुँच चुका होऊँगा।
2. वो वापस आ गई होगी।
Formulae (Active voice)
Affirmative : Subject + will/shall + have + V3
+ Object/C.O.S.
Negative : Subject + will/shall + not + have
+ V3 + Object/C.O.S.
Interrogative : Will/shall + subject + have + V3
+ Object/C.O.S?
Negative
Interrogative : Will/shall + subject + not + have
+ V3 + Object/C.O.S?
or
Won't/shan't + subject + have + V3
+ Object/C.O.S?
1. कल मैं अब तक वहाँ पहुँच चुका होऊँगा।
I will have reached there tomorrow by now.
वो अभी नहीं आई होगी।
She will not have come yet.
क्या तुम कल तक वापस आ चुके होगे?
Will you have come back by tomorrow?
हाँ, आ चुका होऊँगा। / नहीं मुझे एक दिन और लगेगा।
Yes, I will have. / No, it will take me one more day.
क्या मम्मी ने खाना बना लिया होगा?
Will (the) mother have cooked food?
हाँ। / नहीं।
Yes, she will have./ No, she won't have.
क्या उसने काम पूरा नहीं कर लिया होगा?
Will he not have completed the work?
हाँ। / नहीं।
Yes, he will have. No, he won't have.
2. रेलगाड़ी स्टेशन से चली गई होगी।
The train will have left the station.
जल्दी करो ! ट्रेन अभी नहीं गई होगी।
Hurry up! The train will not have gone yet.
क्या मैं ये शाम तक कर लूंगा /कर चुका होऊँगा ?
Shall I have done this by the evening?
हाँ। / नहीं।
Yes, you will have./ No, you won't have.
क्या उसने कमरा सजा दिया होगा ?
Will she have decorated the room?
हाँ। / नहीं।
Yes, she will have./ No, she won't have.
कुछ और उदाहरण:
1. कल वो यहाँ आ चुकी होगी।
She will have come here by tomorrow.
2. रवि ने पत्र डाल दिया होगा।
Ravi will have posted the letter.
3. अब वह चली गई होगी।
She will have gone now.
4. पूजा की परीक्षा 30 मार्च तक ख़त्म हो चुकी होगी।
Pooja's examination will have finished by
30th of March.
5. उसने क्या किया होगा ?
What will he/she have done?
6. इशिता ने काम ख़त्म कर लिया होगा, है ना?
Ishita will have finished the work/task, won't she?
7. वो कहाँ चला गया होगा?
Where will he have gone?
8. सेजल ने उन्हें बुलाया होगा।
Sejal will have called them.
9. उसने खाना खा लिया होगा।
He/she will have eaten food.
10. कल वो ये पुस्तक पूरी कर चुकी होगी।
She will have finished this book tomorrow.


0 Comments