Present Perfect Continuous Tense-
पूर्ण निरन्तर वर्तमान काल।
जब कोई कर्ता (subject/doer) ये कहता है की वो या कोई
अन्य कर्ता किसी समय से किसी कार्य को कर रहा है ,वो काम
जो उसने किसी समय शुरू किया था और अब तक चल रहा
है या वो क्रिया जो उसने किसी समय शुरू की थी और अब
तक चल रही है तो ऐसे वाक्य Present Perfect Continuous
Tense के वाक्य कहलाते है। इस काल में हमें इस बात का
ध्यान रखना होता है की वाक्य के अंत में जब हमें समय बताना
होता है की कितनी देर से वो क्रिया हो रही है तब निश्चित समय
के लिए since लगाते है और अनिश्चित समय के लिए for का
प्रयोग करते है। सुबह, शाम, दोपर और रात को भी निश्चित समय
माना जाता है ।
जैसे :
1. निश्चित समय
सुबह से -since morning, कल रात से -since last night,
सन 2005 से - since 2005 एक बजे से -since 1 o’clock
2. अनिश्चित समय :
लगभग दो घंटे से - for two hours,
चार दिन से - for four days
तीन साल से - for three years,
काफी देर से - for a long time/for long
उदाहरण :
1. मैं सुबह से काम कर रहा हूँ।
I have been working since morning.
2. वो लगभग दो घंटे से तुम्हारा इंतजार कर रहा है।
He has been waiting for you for two hours.
Formulae (Active voice)
Affirmative : Subject + has/have + been+
V1+ing+ Object/C.O.S. +
since/for + Time.
Negative : Subject + has/have + not
+ been+V1+ing +Object/C.O.S.
+since/for + Time.
Interrogative : Has/ have +subject + been
+V1+ing+Object/C.O.S.
+ since/for + Time?
Negative
Interrogative : Has/ have + subject + not+
been+V1+ing+Object/C.O.S.
+ since/for + Time?
1. मैं सुबह से लिखाई कर रहा हूँ।
I have been writing since morning.
मैं अभी सुबह से नहीं लिख रहा हूँ , मैंने
अभी ही लिखना शुरू किया है।
I have not been writing since morning,
I have just started to write.
क्या आप सुबह से लिख रहे है ?
Have you been writing since morning?
हाँ । /नहीं।
Yes, I have been./ No, I haven’t been.
क्या वो तीन साल से अंग्रेजी सीख रहा है ?
Has he been learning English for three years?
हाँ । /नहीं।
Yes, he has been./ No, he hasn't been.
2. तुम सुबह से मुझे परेशान कर रहे हो।
You have been disturbing me since morning.
वो पिछले दो हफ्तों से स्कूल नहीं आ रहा है।
He has not been coming to school for the last
two weeks.
क्या पानी काफी देर से उबल रहा है?
Has the water been boiling for long?
नहीं।
No, it hasn’t been.
3. किसान सुबह से खेत में हल चला रहे है।
Farmers have been ploughing in the
field since morning.
वे काफी दिनों से काम पर नहीं जा रहे है।
They have not been going to work for many days.
क्या वे काफी दिनों से यहाँ आ रहे है ?
Have they been coming here for many days?
हाँ । / नहीं।
Yes, they have been ./ No, they haven’t been.
क्या सुरेश और रमेश काफी दिनों से नहीं आ रहे है ?
Have Suresh and Ramesh not been coming for
many days?
हाँ , वे काफी दिनों से नहीं आ रहे है।
Yes, they haven’t.
कभी - कभी वाक्य के अंत में समय को नहीं बोलते
पर पता होता है कि क्रिया काफी समय से हो रही
है तब भी ऐसे वाक्यों को बोलने के लिए हम इस
काल का प्रयोग करते है।
जैसे :
1. वो आज कल कड़ी मेहनत कर रही है।
She has been working hard these days.
2. वो आज कल वहाँ नहीं जा रही है।
She has not been going there nowadays.
3. नीलम आज कल कम्प्यूटर सीख रही है।
Neelam has been learning Computer these days.
4. हम आज कल देर रात तक काम कर रहे है।
We have been burning the candles at both
ends these days.
5. आज कल उसे बहुत अच्छे सपने आ रहे है।
She has been having very good dreams these
days.
6. मैं काफी समय से उसे समझाने की कोशिश
कर रहा हूँ।
I have been trying to explain to him for long.
7. हम सन् 1980 से सिहोरा में रह रहे हैं।
We have been living at Sihora since 1980.
8. वो दो घंटे से ताले को खोलने कि कोशिश कर रही है।
She has been trying to open the lock for 2 hours.
9. आज सुबह से बारिस हो रही है।
It has been raining since morning.
10. दोपहर से ओले गिर रहे है।
It has been hailing since noon.
11. वो सुबह से खाना बना रही है पर खाना अभी तक
तैयार नहीं हुआ।
She has been cooking food since morning, but
the food is not ready yet.
12. हम काफी समय से इस प्रतियोगिता में भाग लेते रहे है।
We have been participating in this competition
for many years.
13. मैं सुबह से तुम्हें फोन कर रहा हूँ। तुम फोन क्यों नहीं
उठा रहे हो ?
I have been calling you since morning.
Why aren’t you attending the call?
14. वो काफी समय से मेरी जगह पर काम कर रहा है।
He has been acting for me for long.
15. वो सालों से हमारे पैसे चुरा रहा है।
He has been stealing our money for years.
Question words
1. तुम सुबह से क्या कर रहे हो ?
What have you been doing since morning?
मैं सुबह से अपना प्रोजेक्ट तैयार कर रहा हूँ।
I have been preparing my project since
morning.
2. वो पिछले तीन साल से क्या कर रही है?
What has she been doing for the last three
years?
वो एक प्राइवेट कम्पनी में काम करने जा रही है।
She has been going to a private company
to work.
3. आप तीन दिनों से ऑफिस क्यों नहीं आ रहे है ?
Why have you not been coming to the office
for three days?
क्योंकि मैं तीन दिनों से बीमार हूँ।
Because I have been ill for three days.
4. आठ दिनों से कौन तुम्हें परेशान कर रहा है ?
Who has been disturbing you for 8 days?
पता नहीं कौन है। मैं फोन उठाता हूँ पर वो
कुछ कहता ही नहीं।
I don’t know who he is. I pick up the
phone but he doesn’t say anything.
5. तुम इस स्कूल में कितने साल से पढ़ रहे हो ?
For how many years have you been
(reading/studying) in this school?
मैं इस स्कूल में दो साल से पढ़ रहा हूँ।
I have been (reading/studying) in this school
for two years.
6. वो कब से बहार है?
For how long has she been out?
वो सुबह से बहार है।
She has been out since morning.
7. तुम यहाँ कब से हो?
For how long have you been here?
मैं तो अभी ही आया हूँ।
I have just come.
8. तुम सुबह से इतने खुश क्यों हो ?
Why have you been so happy since morning?
मैं तो बस ऐसे ही खुश हूँ, तुम्हें कोई परेशानी है क्या ?
I have just been happy.
D ’you (do you) have any problem with that?
9. आप एक दूसरे से बात क्यों नहीं कर रहे है ?
(मतलब काफी समय से )
Why have you not been talking to each other?
क्योंकि हम एक दूसरे से गुस्सा है।
Because we have been angry with each other.
Past Perfect Continuous Tense
पूण निरन्तर भूत काल।
जब कोई करता (subject /doer) ये कहता है कि वो या
कोई अन्य कर्ता किसी समय से किसी कार्य /क्रिया को
कर रहा था , तो ऐसे वाक्य Past Perfect Continuous
Tense के वाक्य कहलाते है।
इस काल में भी हमें इस बात का ध्यान रखना होता है कि
वाक्य के अंत में जब हमे समय बताना होता है कि कितनी
देर से वो क्रिया हो रही थी ,तब निश्चित समय के लिये since
लगाते है और अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग करते
है। सुबह ,शाम ,दोपहर और रात को निश्चित समय माना
जाता है।
1.निश्चित समय :
सुबह से - since morning
कल रात से - since last night
सन 2005 से - since 2005
एक बजे से - since 1 O' clock
2. अनिश्चित समय :
लगभग दो घंटे से - for two hours
चार दिन से - for four days
तीन साल से - for three years
काफी देर से - for a long time /for long
उदाहरण :
1. मैं खेत में सुबह से हल चला रहा था।
I had been ploughing the field since morning.
2. वो लगभग दो घंटे से तुम्हारा इंतजार कर रहा था
He had been waiting for you for two hours.
Formulae (Active voice)
Affirmative : Subject+had+been+V1+ing
+Object/C.O.S. +since/for + Time.
Negative : Subject+had+not+been+V1+ ing
+Object/C.O.S. +since/for + Time.
Interrogative : Had+subject+been+V1+ ing
+Object/C.O.S. +since/for + Time?
Negative
Interrogative : Had+subject+not+been+V1+ ing
+ Object/C.O.S. +since/for + Time?
1. मै काफी देर से तुम्हारे ही बारे में सोच रहा था।
I had been thinking of you for long.
2. वो दो दिनों से कक्षा में नहीं आ रही थी।
She had not been coming to attend the class for
two days.
3. क्या तुम सुबह से वही काम कर रहे थे ?
Had you been doing the same work since
morning?
हाँ ,भाई बहुत बढ़ा काम था।
Yes, bro, it was a huge task.
4. वो सुबह से मेरा दीमक खा रही थी।
She had been boring me since morning.
5. तुम सुबह से कर क्या रहे थे ?
What had you been doing since morning?
कल रात भर काम किया तो मैं सुबह से सो रहा था।
I worked the whole night yesterday, so I had been
asleep since morning.
Future Perfect Continuous Tense
पूर्ण निरन्तर भविष्य काल।
जब कोई कर्ता इस बात का अनुमान लगाता हैं की वो भविष्य
में किसी काम को किसी समय से कर रहा होगा तो ऐसे वाक्य
Future Perfect Continuous Tense के वाक्य कहलाते हैं
उदाहरण :
1. मैं कल इस समय सुबह से पानी के डब्बे पानी से भर रही होऊंगी।
I shall have been filling the cans of water with water
since morning.
2. वो कल इस पुस्तक को चार साल से लिख रही होगी।
(मतलब उसे कल इस पुस्तक को लिखते हुए चार साल हो जाऐंगे )
She will have been writing this book for four years tomorrow.
Formulae (Active voice)
Affirmative : Subject + will/shall + have + been + V1
+ ing + Object/ C.O.S. +since/for + Time.
Negative : Subject + will/shall + not + have + been + V1
+ ing +Object/C.O.S. +since/for + Time.
Interrogative : Will/shall + Subject + have + been + V1
+ ing + Object/C.O.S. +since/for + Time?
Negative
Interrogative : Will/shall + Subject + not + have + been + V1
+ ing + Object/C.O.S. +since/for + Time?
1. कल हम तीन दिनों से बस में सफर कर रहे होंगे।
We will have been travelling in the bus for
three days.
2. 1 जनवरी को वो दो महीनों से अंग्रेजी सीख रहा होगा।
(मतलब 1 जनवरी को उसे अंग्रेजी सीखते हुए दो
महीने हो जायेंगे। )
She will have been learning English for two
months on 1st of January.
3. कल वो सुबह से काम नहीं कर रही होगी।
She won’t have been working since morning.
4. क्या तुम कल सुबह से काम कर रहे होगे?
Will you have been working since morning?
हाँ। / नहीं।
Yes, I’ll have been./ No, I won’t have been.
5. वो सुबह से क्या कर रहा होगा ?
What will he have been doing since morning?
वो सुबह से नदी में तैर रहा होगा।
He will have been swimming in the river since
morning.
6. मेरी माँ कल इस स्वेटर को एक हफ्ते से बुन रही होगी।
My mother will have been knitting/weaving this
sweater for a week.
7. वे सुबह से कहाँ खेल रहे होंगे ?
Where will they have been playing since
morning?
वे सुबह से मैदान में खेल रहे होंगे।
They will have been playing on/in the ground
since morning.
8. माली सुबह से पौधो को पानी दे रहा होगा।
The gardener will have been watering the plants
since morning.
9. रूपा चार घंटे से टेस्ट की तैयारी कर रही होगी।
Rupa will have been preparing for test for four
hours.
10. कल इस काम को दो हफ्तों से कौन कर रहा होगा?
Who will have been doing this work for two
weeks?
शिखा इस काम को दो हफ्तों से कर रही होगी।
Shikha will have been doing this work for two
weeks.

0 Comments