Verb + ing (Present participle)
अब हम क्रिया के साथ ing जोड़ने के नियमों को सीखेंगे -
1. अधिकांश verbs में सीधे ing जोड़ देते है;
जैसे -
ask-asking pray- praying
bring- bringing buy- buying
catch- catching say- saying
tell- telling do- doing
hear- hearing weep- weeping
play- playing sing- singing
drink- drinking teach- teaching
book- booking
2. जिन क्रियाओं का अंत e पर होता है उनमें e
हटा कर ing जोड़ देते हैं।
जैसे ;
bite- biting, make- making
come- coming, rise- rising
drive- driving, give- giving
(इस नियम का अपवाद ये है की dye के साथ
और be के साथ ing जोड़ते समय e को नहीं
हटाते सीधे ing जोड़ देते हैं:
जैसे : dye-dyeing, be- being .)
लेकिन जब क्रियाओं के अंत में ee मिलता है तब हम
e को नहीं हटाते सीधे ing जोड़ देते हैं:
see- seeing , agree- agreeing,
flee- fleeing.
3. यदि किसी क्रिया का अंत consonant
(b, c, d, f, g, h, j, k, l, m, n, p, q,
r, s, t, v, w, x, z) पर होता हैं और उससे
पहले हमें कोई vowel(a, e, i, o, u) मिलता है
तो ing जोड़ने के लिए अंतिम consonant
को एक और बार लिखकर ing जोड़ते है:
जैसे :
put- putting, cut- cutting,
stop- stopping, hit- hitting,
run- running, wrap- wrapping,
control- controlling, forget- forgetting,
quarrel- quarrelling.
लेकिन यदि y पर अंत हो तो y दोबारा नहीं लिखा
जाता मात्र ing जोड़ देते हैं:
जैसे : play-playing, pray- praying
4.यदि किसी क्रिया का अंत ie पर होता है तब
ie के स्थान पर y लगा कर ing जोड़ते है :
जैसे : die-dying, lie- lying,
tie- tying.
Present Continuous
Or
Present Progressive Tense
अपूर्ण वर्तमान काल
जब कोई कर्ता (subject) ये कहे कि वो या कोई और
कर्ता उस समय (बोलते समय -at the time of
speaking ) किसी कार्य को कर रहा है तो ऐसे वाक्य
Present Continuous/ Progressive Tense
के वाक्य कहलाते हैं :
जैसे : 1. मैं जा रहा हूँ।
(कर्ता जाते समय ये वाक्य बोल रहा है।)
2. तुम झूठ बोल रहे हो।
(इस वाक्य में कोई अन्य कर्ता बोलते समय
क्या कह रहा है ये बताया जा रहा है। )
ऐसे वाक्यों को अंग्रेजी में बोलने के लिए हमें
इन सूत्रों का प्रयोग करना होता है।
Formulae(Active voice)
Affirmative : Subject + is/ am/ are + V1
+ ing + Object/ C.O.S.
Negative : Subject + is/ am/ are + not +
V1 + ing + Object / C.O.S.
Interrogative : Is/ am/ are + Subject + V1
+ ing + Object / C.O.S.?
Negative
Interrogative : Is/ am/ are +Subject + not + V1 + ing
+ Object / C.O.S.?
Isn't/ aren't + Subject + V1
+ ing + Object/C.O.S?
1. मैं जा रहा हूँ।
I am going.
मैं नहीं जा रहा हूँ।
I am not going.
क्या तुम जा रहे हो ?
Are you going?
हाँ , मैं जा रहा हूँ/नहीं , मैं नहीं जा रहा हूँ।
Yes, I am. / No, I'm not.
क्या तुम वहाँ नहीं जा रहे हो?
Are you not going there?
नहीं , क्योंकि मैं बहुत थका हुआ हूँ।
No, I'm not, because I am very/so tired.
2. तुम अब मुझे परेशान कर रहे हो।
You are disturbing me now.
तुम सच नहीं कह रहे हो।
You are not speaking / telling/ saying
the truth.
क्या मैं तुम्हे बोर कर रहा हूँ?
Am I boring you?
नहीं तो । / हाँ, तुम मुझे बोर कर रहे हो।
No, you aren't./ Yes, you are.
क्या मैं कोशिश नहीं कर रहा हूँ ?
Am I not trying?
बिल्कुल, कर तो रहे हो।
Of course, you are.
3. हम खेलने जा रहे हैं।
We are going to play.
हम समय बरबाद नहीं कर रहे है।
We are not wasting (our) the time.
क्या हम अच्छा काम नहीं कर रहे है ?
Are we not working well?
अरे बिल्कुल,अच्छा काम कर रहे है?
Of course, we are.
4. वे कल आ रहे है।
They are coming tomorrow.
वे मैदान में नहीं खेल रहे है, वे घर पर खेल रहे है।
They are not playing in the ground, they are
playing at home.
क्या वे आज आ रहे है?
Are they coming today?
हाँ, वे आ रहे है, शाम तक पहुँच जायेंगे।
Yes, they are, they will reach here by
the evening.
क्या वे अच्छा नहीं खेल रहे है?
Are they not playing well?
हाँ, वे अच्छा नहीं खेल रहे है, मुझे लगता है कि
वे मैच हार जायेंगे।
Yes, they aren't, I think that they will lose the
match.
5. वो इस साल बी. ए. कर रहा है।
He is doing B.A. this year.
वो पढ़ नहीं रहा है, वो सो रहा है।
He is not studying, he is asleep.
क्या वो तुम्हारे साथ आ रहा है?
Is he coming with you?
हाँ । / नहीं, वो संजय के साथ आएगा।
Yes, he is. / No, he will come with Sanjay.
क्या वो परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहा है ?
Is he not preparing for examination?
नहीं, वो आजकल काम करने जाता है।
No, he isn't, he goes to work these days.
6. वो रसोई में खाना पका रही है।
She is cooking in the kitchen.
वो आज कोचिंग नहीं जा रही है।
She is not going to coaching today.
क्या वो अपने ऑफिस में काम कर रही है?
Is she working in her office?
हाँ।
Yes, she is.
क्या वो ऐसा करके उसे धोका नहीं दे रही है।
Is she not deceiving him by doing so?
हाँ।
Yes, she is.
7. प्रशांत कुर्सी को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
Prashant is trying to break the chair.
अनामिका काम नहीं कर रही है,
वो अपनी सहेलियों से बात कर रही है।
Anamika is not working, she is talking
to / with her friends.
क्या राणा रोज स्कूल आ रहा है ?
Is Rana coming school daily?
हाँ, रोज आ रहा है।
Yes, he is.
क्या नीलम मेरा मज़ाक उड़ा रही है ?
Is Neelam making fun of me?
नहीं, वो तो सच बोल रही है।
No, she is speaking the truth.
8. श्री विवेक जी और श्री चित्रकुमार जी बच्चो की
अंक -सूची बना रहे है।
Mr. Vivek and Chitrakumar Rai are
preparing / making children's result.
शिखा और शारिका आज स्कूल नहीं जा रही हैं।
Shikha and Sharika are not going to school
today.
क्या संजय और शालनी एक साथ आ रहे है?
Are Sanjay and Shalni coming together?
नहीं, संजय बाइक से आ रहा है और शालनी बस से
आ रही है।
No, they aren't, Sanjay is coming by bike and
Shalni is coming by bus.
क्या तुम आज खेलने नहीं जा रहे हो?
Are you not going to play today?
नहीं, परीक्षा का समय चल रहा है और मुझे
पढ़ाई करनी है।
No, I'm not, it is exam time and I have to
study.
Question Tag
(यदि वाक्य साधारण हो तो नकारात्मक Tag लगता है
और यदि वाक्य नकारात्मक हो तो साधारण Tag
लगता है। )
1. तू आ ही रहा है, है ना ?
Thou are just coming, aren't thou?
हाँ, मैं घर से निकल ही रहा हूँ।
Yes, I am just leaving home.
2. राजेश सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहा
है, है ना ?
Rajesh is just wasting his time, Isn't he?
हाँ ,।
Yes, he is.
3. आज हम उनके यहाँ नहीं जा रहे है, है ना ?
We are not going to them today, are we?
हाँ। /बिलकुल, हम जा रहे है।
Yes, we aren't./Of course, we are (going).
4. वो गुस्सा कर रहा है, है ना ?
He is getting angry, isn't he?
हाँ। / नहीं।
Yes, he is. / No, he isn't.
5. वो अब वहाँ नहीं जा रहा है, है ना ?
He is not going there now, is he?
हाँ। /बिलकुल, वो जा रहा है।
Yes, he isn't. / Of course, he is (going).
Question Words ?
हमें ये बात भूलनी नहीं है कि Question Words का
प्रयोग करते समय हमें पहले Question Words को
अलग करना है फिर वाक्य को interrogative में या
interrogative negative में बदल कर Question Words
के बाद रख कर उसमे अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह(?) लगाना
है: जैसे :-
वो क्या कर रहा है?
What is he doing ?
What-क्या ?
Q.-1. तुम क्या कह रहे हो ?
What are you saying?
Ans. मैं कह रहा हूँ कि हमें ये काम आज
ही खत्म करना है।
I am saying that we have to finish
this work today only.
Q.-2. वे क्या खेल रहे है ?
What are they playing?
Ans. वे क्रिकेट खेल रहे है।
They are playing cricket.
Q.-3. तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो?
What are you trying to do?
Ans. मैं इस पेन ड्राइव को निकालने की
कोशिश कर रहा हूँ पर बाहर ही नहीं
आ रही है।
I am trying to take out this pen drive,
but it is not coming out.
Q.-4. मम्मी, आज आप रात के खाने में क्या
पका रही हैं ?
Mother / mom, what are you cooking
for dinner today?
Ans. दाल, चावल, कुछ सब्जी और रोटी।
Pulse, rice, some vegetables and chapatis.
Q.-5. वो आज कल क्या कर रहा है?
What is he doing these days/ now a days?
Ans. वो आज कल काम की तलाश कर रहा है।
He is looking for a job now a days /these days.
Q.-6. वो क्या ढूंढ रहे हैं ?
What are they looking for (searching /seeking)?
Ans. उनकी गेंद खो गई है और वे वही ढूंढ रहे है।
They have lost their ball and they are looking
for it.
(कुछ वाक्य आपको समझ में नहीं आ रहे होंगे पर कोई बात
नहीं आगे पढ़ते -पढ़ते आपको सबकुछ समझ में आ जायेगा।)
कुछ और उदाहरण :
Q-1. तुम क्या सोच रहे हो ?
What are you thinking?
Q-2. वो क्या कोर्स कर रही है ?
What course is she doing?
Q-3. वो क्या लिख रही है ?
What is she writing?
Q-4. तुम क्लास में क्या खा रहे हो ?
What are you eating in the class?
When-कब ?
Q.-1. तुम हमारे यहाँ कब आ रहे हो ?
When are you coming to us?
Ans. आज कल बहुत व्यस्त हूँ, मैं अगले महीने
जरूर आऊँगा।
I am very /so busy now a days/these days,
I will come in the next month.
Q.-2. वे आगरा कब जा रहे है ?
When are they going to Agra?
Ans. मुझे नहीं पता / नहीं मालूम।
I don't know.
Q.-3. तुम मेरा पैसा कब लौटा रहे हो ?
When are you returning my money?
Ans. मुझे कल तक मेरी तन्खा मिल जायेगी और
फिर परसों, मैं तुम्हारा पैसा लौटा दूँगा।
I will get my payment (pay) by tomorrow
and then I will return it (your money) day after
tomorrow.
कुछ और उदाहरण :
Q-1. तुम नौकरी के लिए विदेश कब जा रहे हो?
When are you going to abroad for job?
Q-2. वो वापस कब आ रहा है ?
When is he coming back?
Q-3. तुम ये पुस्तक पूरी कब कर रहे हो ?
When are you completing this book/
When are you going to complete this book?
Q-4. वे तुम्हें लेने कब आ रहे है ?
When are they coming to take you?
Where-कहाँ? / From where-कहाँ से ?
Q.-1.आप कहाँ जा रहे हैं ?
Where are you going?
Ans. मैं घूमने जा रहा हूँ।
I am going for a walk.
Q.-2. लड़के कहाँ खेल रहे हैं ?
Where are the boys playing?
Ans. वे मैदान में खेल रहे हैं।
They are playing in the ground.
Q.-3. हम पिक्निक पर कहाँ चल रहें हैं ?
Where are we going for a picnic?
Ans. हम किसी वाटर पार्क जाएंगे।
We will go to some water park.
Q.-4. वो पढ़ाई कहाँ कर रही है?
Where is she studying?
Ans. अपने कमरे में।
In her room.
कुछ और उदाहरण :
Q.-1. वे अब कहाँ रहने जा रहे हैं ?
Where are they going to live now?
Q.-2. आज तुम कहाँ सो रहे हो , इस कमरे
में या उस कमरे में ?
Where are you sleeping tonight, in this
room or in that room?
Q.-3. संजीव कहाँ से आ रहा है?
Where is Sanjeev coming from?
or
From where is Sanjeev coming?
Q.-4. वो कॉलेज कहाँ से कर रही है ?
From where is she doing her college?
Q.-5. तुम मुझे कहाँ से देख रहे हो ? तुम तो मुझे
दिख ही नहीं रहे हो।
From where are you looking at me?
I can't even see you.
Why-क्यों?
Q.-1. आप इस तरह हमारे घर के सामने क्यों खड़े है ?
Why are you standing like this in front of
our home?
Ans. मैं अपने दोस्त का इंतजार कर रहा हूँ, वो थोड़ी
देर में आने ही वाला है।
I am waiting for my friend. He is just about
to come after some time.
Q.-2. तुम आज स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो ?
Why are you not going to school today?
Ans. क्योंकि मुझे बुखार है।
Because I have fever.
Q.-3. वो इस तरह चिल्ला क्यों रहा है ?
Why is he shouting like this?
Ans. वो चिल्ला नहीं रहा है। वो गाना गा रहा है।
He is not shouting. He is singing.
Q.-4. वो इतनी जोर से क्यों गा रहा है ?
Why is he singing so loudly?
Ans. सायद वो अपनी आवाज सबको सुनाना चाहता है,
उसके पास माइक भी तो नहीं है।
Perhaps, he wants everyone to listen to his
voice, after all he doesn't have any mike.
Q.-5. वर्मा जी और उनका परिवार क्यों नहीं आ रहे है ?
Why are Mr. Varma and his family not
coming today?
Ans. आज वर्मा जी को एक मीटिंग में जाना है।
वो लोग कल आ जायेंगे।
Mr. Varma has to go to attend a meeting
today. They will come tomorrow.
कुछ और उदाहरण :
1. तुम वहाँ इस तरह से क्यों खड़े हो?
Why are you standing there like this / that?
2. वो इस तरह से रो क्यों रही है?
Why is she crying like this?
3. वो गुस्सा क्यों कर रहा है?
Why is he getting angry?
4. तुम मुस्कुरा क्यों रहे हो?
Why are you smiling?
5. तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?
Why are you saying so?
6. वो इस तरह से अपने भविष्य के साथ खिलवाड़
क्यों कर रही है?
Why is she playing with her future like this?
7. निधि ऐसा क्यों सोच रही है?
Why is Nidhi thinking so?
8. तुम मुझे इस तरह से घूर क्यों रहे हो ?
Why are you staring at me like this?
9. वो तुम्हें इस तरह से क्यों देख रहा है ?
Why is he looking at you like this?
10. वो इस मोहल्ले को छोड़ के क्यों जा रहे है ?
Why are they going, having left this street?
Who-कौन ?
Q.-1. कक्षा में हल्ला कौन कर रहा है ?
Who is making noise in the class?
Ans. सर राहुल वो डेक्स बजा रहा है।
Sir, Rahul, he is playing desk in the class.
Q.-2. कक्षा में हल्ला कौन -कौन कर रहा है ?
Who are making noise in the class?
Ans. सर राधिका और अनामिका लड़ रही है।
Sir, Radhika and Anamika are quarrelling.
Q.-3. इस गाने में कौन नांच रहा है ?
Who is performing a dance on this song?
/Who is dancing on this song?
Ans. रोशनी।
Roshni.
Q.-4. सातवी कक्षा में इस वक्त कौन पड़ा रहे है
(यहाँ कोई एक कर्ता है ) ?
Who is teaching in the seventh class at this time?
Ans. अभिलाषा मैम।
Abhilasha mam.
कुछ और उदाहरण :
1. ये पत्र पहुँचाने कौन जा रहा है ?
Who is going to deliver this letter?
2. उस कमरे में कौन पढ़ रहा है ?
Who is studying in that room?
3. दरवाजे पर कौन खड़ा है ?
Who is standing at the door?
4. मैदान में कौन लोग खेल रहे है ?
Who are playing in the ground?
5. दरवाजा कौन खटखटा रहा है ?
Who is knocking at the door?
6. आधी रात को टी.वी. कौन देख रहा है ?
Who is watching T.V. at midnight?
7. तुमसे ये सब पूँछ कौन रहा है ?
Who is asking you all this?
8. वहाँ गिटार कौन बजा रहा है ?
Who is playing guitar there?
9. मेरे साथ कौन - कौन आ रहा है ?
Who are coming with me?
10. तुम्हें परेशान कौन कर रहा है ?
Who is disturbing you?
Whom- किससे ?
Q.-1. तुम इस झगड़े के बारे में किससे बताने
जा रहे हो ?
Whom are you going to tell about this
dispute?
Ans. मैं पापा से बताऊँगी। मम्मी , तो हमेशा तुम्हारा
ही पक्ष लेती है।
I will tell papa. Mom, she always takes
your side.
Q.-2. वो किससे मिलने जा रही है ?
Whom is she going to meet/visit?
Ans. वो अपनी सहेलियों से मिलने जा रही है।
She is going to meet/visit her friends.
Q.-3. वो फोन पर किससे बात कर रहा है ?
To whom is he talking on/ over the phone?
Ans. वो अपनी बुआ से बात कर रहा है।
He is talking to his aunt.
Past Continuous/Progressive Tense
अपूर्ण भूतकाल
जब कोई कर्ता (Subject/doer) ये कहे की वो या
कोई और कर्ता किसी कार्य को भूतकाल में कर रहा
था। ऐसे वाक्य Past Continuous/Progressive Tense
के वाक्य कहलाते है।
या हम दूसरे शब्दों में कह सकते है कि जब हमें हिंदी
वाक्यों के अंत में 'रहा था ' 'रही थी ' या 'रहे थे ' क्रिया के
तुरंत बाद मिलते है तो ऐसे वाक्य -Past Continuous
/Progressive Tense-(अपूर्ण भूतकाल ) के वाक्य
कहलाते है :
जैसे : 1. मैं अपने कमरे में काम कर रहा था।
2. वो क्लास में नांच रही थी।
Formulae(Active voice)
Affirmative : Subject+ was/were +V1
+ ing + Object. / C.O.S.
Negative : Subject+ was/were+ not
+ V1+ ing + Object. /C.O.S.
Interrogative : Was/ were + Subject + V1
+ing + Object. / C.O.S.?
Negative
Interrogative : Was / were + Subject + not +
V1 + ing + Object. C.O.S.?
Or
Wasn't/weren't + Subject + V1
+ ing + Object + C.O.S.?
1. मैं अपने कमरे में काम कर रहा था।
I was working in my room.
मैं अपने कमरे में काम नहीं कर रहा था, मैं
टीवी देख रहा था।
I was not working in my room, I was
watching T.V.
क्या तुम अपने कमरे में काम कर रहे थे ?
Were you working in your room?
हाँ, मैं अपने कमरे में काम कर रहा था। /नहीं।
Yes, I was./ No, I wasn't.
2. तुम झूठ बोल रहे थे।
You were telling a lie./ You were lying.
तुम पढ़ नहीं रहे थे, तुम उन लड़को
के साथ खेल रहे थे।
You were not studying, you were playing
with those boys.
क्या मैं खेल में चीटिंग कर रहा था ?
Was I cheating in the game?
हाँ, तुम खेल में चीटिंग कर रहे थे।
Yes, you were.
नहीं, तुम चीटिंग नहीं कर रहे थे।
No, you weren't.
3. हम तो सिर्फ उसे समझा रहे थे।
We were just explaining to him/ her.
हम उसे डांट नहीं रहे थे।
We were not scolding him/ her.
क्या हम उसे पीट रहे थे ?
Were we beating him/ her?
नहीं , हम उसे नहीं पीट रहे थे।
No, we weren't.
हाँ , हम उसे पीट रहे थे।
Yes, we were.
4. वे मैदान में लड़ रहे थे।
They were fighting in the ground.
वे काम नहीं कर रहे थे, वे सिर्फ
बाते कर रहे थे।
They were not working, they were
just talking.
क्या वे मैदान में लड़ रहे थे?
We're they fighting in the ground?
हाँ , / नहीं।
Yes, they were. No, they weren't.
क्या वे मेरे बारे में नहीं पूँछ रहे थे ?
Were they not asking about me?
हाँ, नहीं पूंछ रहे थे।
Yes, they weren't.
5. वो पौधो को पानी दे रहा था।
He was watering the plants.
वो पौधो को पानी नहीं दे रहा था,
वो उन्हें छांट रहा था।
He was not watering the plants,
he was paring them?
क्या वो बस के पीछे बस पकड़ने के लिए दौड़
रहा था या ऐसे ही दौड़रहा था ?
Was he running after the bus to catch it or
he was just running ?
बिल्कुल, बस पकड़ने के लिए ही दौड़ रहा था।
Of course, he was running after it to catch it.
क्या वो मेरा मजाक नहीं उड़ा रहा था ?
Was he not making fun of me?
नहीं, वो सिर्फ सच कह रहा था।
No he wasn't he was just speaking /saying the truth.
6. वो क्लास में नाँच रही थी।
She was dancing in the class.
वो पड़ नहीं रही थी, वो लिख रही थी।
She was not reading, she was writing.
क्या वो मेरे बारे में बात कर रही थी ?
Was she talking about me?
हाँ। / नहीं।
Yes, she was. / No, she wasn't.
क्या वो मेरे खिलाफ नहीं बोल रही थी ?
Was she not speaking against me?
हाँ, नहीं बोल रही थी। / बिलकुल, बोल रही थी।
Yes, she wasn't. /Of course she was.
7. रानी रो रही थी।
Rani was weeping/crying.
राधिका टी.वी.नहीं देख रही थी , वो वीडियो गेम
खेल रही थी।
Radhika was not watching TV she was playing
a video game.
क्या श्रीमान पाठक जी कक्षा में पढ़ा रहे थे ?
Was Mr. Pathak teaching in the class?
हाँ। / नहीं।
Yes, he was. / No, he wasn't.
क्या वंदना मैम आप लोगो से प्रश्न नहीं पूँछ रही थी ?
Was Vandna mam not asking you questions?
बिलकुल, वो पूँछ रहीं थी।
Of course, she was.
Question words?
What-क्या ?
Q.-1. तुम सुबह क्या कर रहे थे ?
What were you doing in the morning?
Ans. मैं घर पर प्रश्न पत्र टाईप कर रहा था।
I was typing question papers ( on computer)
at home.
Q.-2. वो तुमसे क्या पूँछ रही थी ?
What was she asking you?
Ans. वो मुझसे रेलवे स्टेशन का रास्ता पूँछ रही थी।
She was asking me the way of/to the railway
station.
Q.-3. वो क्या कहने की कोशिश कर रहा था ?
What was he trying to say?
Ans. वो ये बताने की कोशिश कर रहा था की तुम
गलती से उसका मोबाईल ले जारहे थे।
He was trying to tell you that you
were taking his mobile by mistake.
Q.-4. तुम झाड़ियों के पीछे क्या कर रहे थे ?
What were you doing there behind
the bushes?
Ans. मैं वहां सू -सू कर रहा था।
I was urinating there. (urinate V1)
Q.-5. वो उस रात पार्टी में क्या पहने हुई थी ?
What was she wearing in the party
that night?
Ans. एक नीले रंग की साड़ी जिसकी वजह से वो
बड़ी भददी लग रही थी।
She was wearing a sari of blue colour
because of which she was looking comical.
(which gave her a comical appearance.)
कुछ और उदाहरण :
Q.-1. वो क्या कह रही थी ?
What was she saying?
Q.- 2. तुम मेरे कमरे में क्या कर रहे थे ?
What were you doing in my
room?
Q.-3. वो क्या कर रहा था जब आप पढ़ा रहे थे ?
What was he doing when you were teaching?
Q.-4. वो कौनसा खेल खेल रहे थे ?
What/which game were they playing?
Q.-5. आप / तुम क्या सोच रहे थे ?
What were you thinking?
When- कब?
Q.-1. तुम लोग कब खेल रहे थे ?
When were you (guys) playing?
Ans. हम लोग शाम को खेल रहे थे।
We were playing in the evening.
Q.-2. वो तुमसे ये कब पूँछ रही थी ?
When was she asking you
(about) this/it ?
Ans. वो कल मुझसे ये पूँछ रही थी।
She was asking me this/it yesterday.
Q.-3. वो खेल कब रही थी?
When was she playing?
Ans. वो खेल नहीं रही थी , वो पूरे दिन पढ़ रही थी।
She was not playing, she was studying the
whole day.
Where-कहाँ ?
From where- कहाँ से ?
Q.-1. तू सुबह कहाँ जा रहा था ?
Where were thou going in
the morning ?
Ans. मुझे ट्रेन पकड़नी थी , तो मै स्टेशन जा
रहा था ?
I had to catch the train, so I was going
to the station.
Q.-2. लड़के कँहा शोर कर रहे थे ?
Where were the boys making noise ?
Ans. लड़के कक्षा में शोर कर रहे थे।
The boys were making noise in the class.
Q.-3. वो कँहा जाने की बात कर रही थी ?
Where was she talking to go ?
Ans. शांत रहो और अब मुझसे कोई प्रश्न मत करो।
Be quiet and don't ask me any question now.
Or
Be quiet and don't question me any more.
Q.-4. मम्मी कँहा से वापस आ रही थी ?
From where was mother coming back?
Ans. वो नानी के यँहा से वापस आ रही थी।
She was coming back from grandmother's.
Q.-5. वो सतना में कहाँ रह रही थी ?
Where was she living/ staying in Satna?
Ans. उसने एक कमरा किराये पर लिया था।
She had rented a room.
Why-क्यों ?
Q.-1. वो क्यों रो रही थी ?
Why was she crying?
Ans. ज्योति ने उसका खिलौना छीन लिया और इसी
लिए वो रो रही थी।
Jyoti snatched her toy and that's why
she was crying.
Q.-2. वे लड़ क्यों रहे थे ?
Why were they fighting?
Ans. वे दो रनो के लिए लड़ रहे थे।
They were fighting for two runs.
Q.-3. वो पार्क में अकेला क्यों बैठा था ?
Why was he sitting alone in the park?
Ans. वो अपने दोस्तों का इंतजार कर रहा था ।
He was waiting for his friends.
Who-कौन ?
Q.-1. तुमसे ऐसा कौन कह रहा था ?
Who was saying so to you?
Ans. पूजा मुझसे ऐसा कह रही थी।
Pooja was saying so to me.
Q.-2. आज टीम में कौन-कौन खेल रहे थे ?
Who were playing in the team today?
Ans. टीम में सचिन और दिनेश को मिलाकर 11
लड़के खेल रहे थे।
Besides Sachin and Dinesh ,there were 11 boys
playing in the team.
Q.-3. अकेले कौन जा रहा था ?
Who was going alone?
Ans. रूपा अकेले जा रही थी।
Rupa was going alone.
Q.-4. बिना अनुमति के कक्षा के बाहर कौन जा
रहा था ?
Who was going out of the class without
permission.
Ans. सर , अनिकेत और उज्जवल बिना
अनुमति के जा रहे थे।
Sir, Aniket and Ujjwal were going
without permission.
Whom-किससे ?
Q.-1. वो फोन पर किससे बात कर रही थी ?
Whom was she talking on the phone?
Ans. वो अपने पति से बात कर रही थी।
She was talking to her husband.
Whose-किसका / किसकी ?
Q.-1. वो किसके कम्प्यूटर पर काम कर रहा था?
On whose computer was he working?
Ans. वो मेरे कम्प्यूटर पर काम कर रहा था।
He was working on my computer.
Q.-2. वो किसका पैसा ढूंढ रही थी ?
Whose money was she looking for?
Ans. पैसा नहीं , अपनी रिंग ढूंढ रही थी।
It was not money, she was looking for
her ring.
Which-कौन सा /
कौन सी / कौन से ?
Q.-1. वे किस टॉपिक पर बात कर रहे थे ?
On which topic were they talking?
Ans. वे 'भारत में गरीबी' पर बात कर रहे थे।
They were talking on 'Poverty in India'.
Q.-2. पिछले साल तुम किस स्कूल जा रहे थे ?
Which school were you going to last year?
Ans. पिछले साल मैं जबलपुर के एक स्कूल जा रहा था।
I was going to a school of Jabalpur last year.
How-कैसे ?
Q.-1. वे कैसा खेल रहे थे ?
How were they playing?
Ans. वे बहुत अच्छा खेल रहे थे।
They were playing very well.
( अब आप सारे question words का प्रयोग अपने अनुसार
कर सकते हैं )
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की कुछ क्रियाओं
का प्रयोग किसी भी काल के Continuous/ Progressive Tense
के साथ नहीं कर सकते हैं
जैसे: agree, adore, amuse, attract, believe, care, cost,
dislike, exist, fear, forget, hear, imagine, like,
need, please, realize, recognize, regard, regret,
remember, respect, suppose, think, trust, want,
and wish.
Future Continuous/
Progressive Tense
अपूर्ण भविष्य काल
जब कोई कर्ता ( subject / doer ) इस बात का
अनुमान लगाते हुए कहता है की वो या कोई
अन्य कर्ता भविष्य में किसी काम/ क्रिया को कर
रहा होगा। तो ऐसे वाक्य ( Future Continuous
/ Progressive Tense) के वाक्य कहलाते हैं।
जैसे : 1. कल मैं इस समय सुबह पौधो को पानी
दे रहा होऊँगा।
2. वो अब आ रही होगी।
Formulae (Active voice)
Affirmative : Subject + will/shall + be + V1
+ ing + Object./C.O.S.
Negative : Subject + will/shall + not + be + V1
+ ing + Object./C.O.S.
Interrogative : Will/Shall + Subject + be + V1
+ ing + Object./C.O.S?
Negative
Interrogative : Will/Shall + Subject +not + be +
V1 + ing + Object./C.O.S?
Or
Won't/Shan't + subject +
be + V1 + ing + Object./C.O.S?
1. कल मैं इस समय सुबह पौधो को पानी दे
रहा होऊँगा।
I shall be watering the plants at this
time tomorrow.
कल मैं इस समय निश्चित ही पौधो को
पानी दे रहा होऊँगा।
I will be watering the plants this time tomorrow.
मैं कल वहाँ नहीं जा रहा होऊँगा क्योंकि
मैं घर पर ही रुकूँगा।
I won't be going there because I will stay
at home only.
क्या तुम उनके साथ कल साम को मैच खेल रहे होगे।
Will you be playing a match with them in the
evening tomorrow?
हाँ। / नहीं।
Yes, I will. / No, I won't.
2. वो अब आ रही होगी।
She will be coming now.
वो कुछ नहीं लिख रहा होगा।
He will not be writing anything.
Or
He will be writing nothing.
क्या वे अपने खेत में हल चला रहे होंगे?
Will they be ploughing in their field?
हाँ। / नहीं।
Yes, they will. / No, they won’t.
क्या वो इस समय अपने कमरे में पढ़ नहीं रही होगी?
Will she not be studying in her room this time?
हाँ। / बिल्कुल , वो पढ़ रही होगी।
Yes, she won't./ Of course, she will.
3. कल हम इस समय घर पर बैठकर भारत और
पाकिस्तान का मैच देख रहे होंगे।
We’ll be watching the India Pakistan match
this time tomorrow.
कल हम इस ऑफिस में काम नहीं कर रहे होंगे।
We shall not be working in this office tomorrow.
4. राकेश इस रेस में नहीं दौड़ रहा होगा , है ना ?
Rakesh will not be running in this race, will he?
हाँ। / बिलकुल, वो दौड़ रहा होगा।
Yes, he won’t./ Of course, he will.
5. रेखा इस समय कोचिंग में पढ़ रही होगी , है ना ?
Rekha will be studying in the coaching (at)
this time, won't she?
हाँ। / नहीं।
Yes, she will. / No, she won’t.
Question Tag ( ? )
1. कल तुम राँझी से वापस आ रहे होगे , है ना ?
You will be coming back from Ranjhi
tomorrow,
won’t you?
हाँ। / नहीं।
Yes, I will. / No, I won’t.
2. वो कल उनके साथ नहीं जा रहा होगा , है ना ?
He will not be going with them tomorrow,
will he ?
हाँ। / बिलकुल, वो जाऐगा।
Yes, he won’t. /Of course, he will.
3. सूरज अपने दोस्तों के साथ अपना ग्रहकार्य कर रहा होगा ,
है ना ?
Suraj will be doing his homework with his
friends,
won’t he ?
हाँ। / नहीं।
Yes, he will./ No, he won’t.
‘Wh’ question words
What, When, Where, Why, Who, Whom,
Whose, Which,
How, How many, and How
much. etc.
Q-1. तुम कल इस समय क्या कर रहे होगे ?
What will you be doing this time tomorrow?
Ans. कल मैं इस समय आम के पेड़ के नीचे बैठकर
आराम कर रहा होऊँगा।
I will be relaxing under a mango tree
this time tomorrow.
Q-2. वो ये काम कब करेगी ?
When will she be doing this work?/
When will she do this work?
Ans. वो कल पूरे दिन यही काम कर रही होगी।
She will be doing the same work the
whole day.
Q-3. वे इस वक्त कहाँ खेल रहे होंगे ?
Where will they be playing this time?
Ans. वे राजू ग्राउंड में खेल रहे होंगे।
They will be playing in the Raju ground.
Q-4. वो वहाँ क्यों जा रही होगी ?
Why will she be going there?
Ans. वो वहाँ किसी काम से जा रही होगी,
फालतू तो वो कहीं जाती नहीं है।
She will be going there for some work,
she never goes anywhere unnecessarily.
Q-5. कल कौन आएगा ?
Who will be coming tomorrow?/
Who will come tomorrow?
Ans. तुम्हारे माँमा और माँमी।
Your maternal uncle and aunt.
Q-6. रवि किससे बात कर रहा होगा?
To whom will Ravi be talking?
/ Who will Ravi be talking to?
Ans. मुझे नहीं पता तुम खुद जाकर पता कर लो।
I don’t know. Go yourself and
let yourself know.
Q-7. क्या हम कल एक साथ काम कर
रहे होंगे ?
Shall we be working together this
time tomorrow?
Ans. हाँ ,कर रहे होंगे। / नहीं , हम कल एक साथ
काम नहीं कर रहे होंगे।
Yes, we will. /No, we won’t.
Q-8. वो किसकी साइकल चला रहा होगा ?
उसके पास तो साइकल नहीं है।
Whose cycle will he be riding? He hasn’t got
a cycle.
Ans. चला रहा होगा किसी की साइकल, इससे तुम्हारा
क्या लेना देना।
He must be riding somebody’s cycle, what
business do you have with it?
Q-9. 10वी के बाद तुम कौनसा विषय पढ़ोगे ?
Which subject will you be studying after 10th?
Ans. मैं विज्ञान विषय पढूँगा।
I will be studying science subject.
Q-10. वे कैसे आ रहे होंगे ?
How will they be coming?
Ans. वे बस से आ रहे होंगे।
They will be coming by bus.
Q-11. उस कमरे में कितने लोग बैठे होंगे ?
How many people/persons will be
sitting in that room?
Ans. लग भग 25 से 28 लोग।
About 25 to 28 people/persons.
Q-12. वो कितना तेल खरीद रही होगी ?
How much oil will she be buying?
Ans. लग भग 5 से 6 लीटर।
About 5 to 6 litters.
0 Comments