Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

Order and Request








आदेश -Orders/Imperative Sentences 

Formulae (Active Voice) 

For Affirmative : Main Verb 1st Form + Object /C.O.S .

For Negative     : Don't + Main Verb 1st Form + Object /C.O.S .

जब हम किसी से कुछ करने के लिए कहते है तो वो आदेश कहलाता है। 

जैसे ;

1.  वहां जाओ। 
     Go there. 
2. यहाँ  आओ। 
     Come here.
3. सच बोलो। 
    Speak the truth. 
4. सदा सच बोलो। 
    Always speak the truth.
5. सच का साथ दो। 
    Help the truth.
6. बिजली चालू कर दो। 
    Switch on the light.
7. बिजली बंद कर दो। 
     Switch off the light.
8. दरवाजा खोल दो। 
     Open the door.
9.अपनी आँखे खोलो। 
     Open your eyes.
10. अपना काम करो। 
      Mind your (own) business /Do your work.

Emphatic Orders/ Sentences

यदि हम वाक्य  को ज़ोर देकर कहना चाहते हैं;
Do + Main V1 form + Object/C.O.S.

1. वहाँ  जरूर जाना। 
    Do go there.
2. जरूर आना।
    Do come. 
3. मुझे जरूर बताना।
    Do tell me. 
4. पत्र जरूर पोस्ट कर देना। 
    Do post the letter.
5. मुझे बता जरूर देना।
    Do let me know. / Do tell me. 
6. मुझे फोन जरूर करना। 
    Do call me. / Do give me a phone call.
7. बिजली बंद जरूर कर देना। 
    Do switch off the light.
8. दरवाजा बंद जरूर कर देना।
    Do close the door. 
9. उसे जानकारी जरूर दे देना।
    Do inform him/her. 
10. इस बारे में सोचना जरूर। 
      Do think about this/it.

अब इनके नकारात्मक देखें। 

For Negative: Don't + Main Verb 1st Form 
                       + Object /C.O.S .
1.  वहाँ  मत  जाओ। 
     Don't go there.
2. यहाँ  मत आओ। 
     Don't come here.
3. झूठ  मत बोलो। 
    Don't lie. / Don't tell lies. 
4. हमेशा झूठ मत बोला करो। 
    Don't always tell lies. / Don't always lie.
5. झूठ  का साथ मत दो। 
     Don't help the lie.
6. बिजली चालू मत करो।  
     Don't switch on the light.
7. बिजली बंद मत करो । 
     Don't switch off the light.
8. दरवाजा मत खोलो । 
     Don't open the door.
9.अपनी आँखे मत खोलो। 
     Don't open your eyes.
10. मुझे परेशान मत करो। 
      Don't disturb/bother me.


             अनुरोध - Request

        जब हम अपने बड़ो से बात करते हैं, तो हमें सभ्य होना चाहिए। 
अंग्रेजी भाषा में किसी के प्रति आदर व्यक्त करने के लिये हमें Please 
इस अंग्रेजी शब्द का प्रयोग करना चाहिए;
जैसे:
1. वहाँ  जाइये। 
    Please, go there.
2. यहाँ आइये। 
    Please, come here.
3. सच बोलिये। 
    Please, speak the truth.
4. सदा सच बोलिये। 
    Please, always speak the truth. 
5. सच का साथ दीजिए। 
    Please, help the truth.
6. बिजली चालू कर दीजिए। 
    Please, switch on the light. 
7. बिजली बंद कीजिए। 
     Please, switch off the light.
8. दरवाजा खोल दीजिये।
     Please, open the door. 
9. अपनी आँखे खोलिये। 
     Please, open your eyes.
10. अपना काम करिये। 
     Please, do your work.
11. वहाँ  मत जाइये। 
     Please, don't go there.
12. यहाँ मत आइये। 
      Please, don't come here. 
13. झूठ मत बोलिये।
      Please, don't tell lies. 
14. सदा झूठ  मत बोलिये।
     Please, don't always lie.
15. उसका साथ मत दीजिए। 
     Please, don't help him.
16. बिजली चालू मत कीजिये।
     Please,  don't switch on the light. 
17. बिजली बंद मत कीजिये। 
     Please, don't switch off the light.
18. दरवाजा मत खोलिये। 
      Please, don't open the door.
19. अपनी आँखे मत खोलिये।  
      Please, don't open your eyes.
20. ऐसा काम मत कीजिये।  
      Please, don't do such work/thing.


Never with orders 

(Never का हिंदी अर्थ 'कभी नहीं ')

Never + V1 + Object/C.O.S.

जब हमें इस प्रकार के वाक्यों को कहना होगा;

जैसे :-
1. वहाँ कभी मत जाना।
    Never go there. 
2. यहाँ कभी मत आना। 
    Never come here.
3. मुझे कभी गाली मत देना।
    Never abuse me. 
4. कभी झूठ मत बोलना। 
    Never tell lies/Never lie.
5. कभी किसी का दिल मत दुखाना। 
    Never hurt anybody.
6. कभी चोरी मत करना। 
    Never steal.
7. कभी मेरे खिलाफ मत बोलना। 
    Never speak against me.
8. कभी बुरी आदतों पर मत पड़ना। 
    Never get into bad habits.
9. कभी अपने माता पिता की आज्ञा का अनादर मत करना।
    Never disobey your parents.
10. कभी किसी से नाराज मत होना। 
     Never get angry with anybody.

Always with Orders

(Always का हिंदी अर्थ 'हमेशा या सदा )

Formulae:

Affirmative =  Always + V 1 + Object./C.O.S.
Negative     =  Don't  + Always + V1 
                        + Object./C.O.S.

जब हमें इस प्रकार के वाक्यों को कहना होगा;

जैसे :
1. हमेशा अपने बड़ो का आदर करो। 
    Always respect your elders.
2. हमेशा सच का साथ दो। 
    Always help the truth.
3. हमेशा सच बोला करो। 
    Always speak the truth.
4. हमेशा समय पर आया करो। 
    Always come in/on time.
5. हमेशा मत रोया करो। 
    Don't always weep/cry.
6. हमेशा मुझसे मत लड़ा करो। 
    Don't always fight (with) me.
7. हमेशा किसी के घर मत जाया करो।
    Don't always go to anybody's home. 
8. हमेशा उसे परेशान मत किया करो। 
    Don't always disturb him/her.
9. हमेशा हवाई किले मत बनाया करो। 
    Don't always build castle in the air. 
10. हमेशा मजाक मत किया करो। 
      Don't always joke.

अब जरा इन वाक्यों को पढ़िये 

1. खाना खाने जाओ।  
2. हमारे साथ बैठने आओ। 
3. बाहर  खेलने  जाओ। 
4. जीने के लिए खाओ। 
5. खाने के लिए मत जिओ।  

    यदि हमें वाक्य में एक साथ दो   क्रियाए  मिलती है , तो हमें अंग्रेजी 
के अनुबाद करने के लिए उस  क्रिया को पहले लिखना होगा जो पहले होगी:-
 जैसे  :-(1)  खाना खाने  जाओ। 

'खाना खाने जाओ। ' इस वाक्य में हमें दो क्रियाऐ खाने 
और जाओ मिल रही है तो कर्ता पहले जायेगा फिर खायेगा!
इस  लिए हमें पहले जाना और फिर उसके बाद खाना लिखना 
होगा,  अंग्रेजी में  क्रिया के बाद क्रिया को जोड़ने के लिए 
हम to का प्रयोग करते है !तो पहले go आएगाफिर हम to से 
दूसरी क्रिया eat को जोड़ कर लिख देंगे तो पुरे  वाक्य कुछ इस 
तरह बनेगें !
1. खाना खाने जाओ ।
    Go to eat.
2. हमारे साथ बैठने आओ। 
    Come to sit with us.
3.  बाहर खेलने जाओ। 
    Go out to play. 
4. जीने के लिए खाओ। 
    Eat to live.
5. खाने के लिए मत जिओ। 
    Don't live to eat.

 



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement