Special Rules
was/were to have, would have,
should have, could have,
might have, and must have
was/were to have + V3
जब हमें इस प्रकार के वाक्य कहना हो -
1. मुझे 10 बजे जाना था पर ट्रेन के कारण
मैं लेट हो गया।
I was to have gone at 10 o'clock, but
I got late because of the train.
2. मैंच 2 बजे शुरू होने वाला था पर बारिश होने
के कारण लेट शुरू हुआ।
The match was to have started at 2 o'clock,
but it started late because of the rain.
Would have + V3
जब कर्ता ये कहना चाहता है की वो किसी क्रिया
/ काम को कर लेता या नहीं कर लेता तब ऐसे
वाक्यों को बोलने के लिए would have + V3 का
प्रयोग किया जाता है।
जैसे :
1. मैं चला जाता। (पर गया नहीं )
I would have gone.
2. तुम आ जाते। (पर आये नहीं )
You would have come.
3. मैं ये कभी नहीं करता। (पर किया )
I would never have done this.
4. वो अब तक घर पहुंच जाती।
She would have reached home by now.
5. रवि उसे सच बता देता।
Ravi would have told her the truth.
यदि वाक्य में कोई शर्त हो तब इस प्रकार
से बने वाक्यों में वो वाक्य जिसमे शर्त है
वो Past perfect tense में ही लिखा या बोला
जाता है।
जैसे :
1. यदि तुमने मुझे सुबह बताया होता तो
मैं तुम्हारा काम कर देता।
If you had told me in the morning,
I would have done your work.
2. अगर मुझे पता होता तो मैं तुम्हें बता देता।
If I had known, I would have told you./
Had I known, I would have told you.
3. यदि वो यहाँ आई होती तो अच्छा होता।
If she had come here, it would have
been good.
4. यदि उसने मेरी मदद नहीं की होती तो
मैं येकभी नहीं कर पाता।
If she hadn't helped me, I would have
never have done this/ it.
5. तुम क्या कर लेते यदि मैंने तुम्हें बता दिया होता?
What would you have done if I had told you?
6. यदि उसने अपनी पूरी कोशिश की होती तो वो
ये कठिन कार्य पूरा कर लेती।
If she had tried her best, she would have
completed this task.
7. यदि वो आपको अपनी गाड़ी में नहीं लाता तो
तुम समय पर नहीं पहुंच पाती।
If he hadn't brought you on his bike,
you wouldn't have reached in time.
8. यदि बारिश नहीं हुई होती तो मैं जरूर आता।
If it hadn't rained, I would definitely
have come.
9. यदि वो थोड़ा और तेज दौड़ता तो वो बस
पकड़ लेता।
If he had run a little faster, he would have
caught the bus.
10. यदि वो उसे बचाने के लिए पानी में नहीं कूदता
तो वो मर जाती क्योंकि उसे तैरना नहीं आता।
If he hadn't jumped into the water to save
her, she would have died, because she
doesn't know how to swim.
11. अब तक तो मैं घर पहुंच जाता।
I would have reached home by now.
Should have
should have जब हमें ये बताना हो की किसी
कर्ता को कोई काम या क्रिया करनी चाहिए
थी पर उसने नहीं किया , या नहीं करना चाहिए
था पर किया ऐसे वाक्यों के लिए हम
Should have + V3 का प्रयोग करते है -
जैसे :
1. तुम्हें आना चाहिए था। (पर तुम आये नहीं।)
You should have come.
2. हमें उनकी मदद नहीं करनी चाहिए थी।
(पर हमने उनकी मदद की )
We should not have helped them.
3. क्या तुम्हें ऐसा करना चाहिए था?
Should you have done so?
4. मुझे ये कैसे करना चाहिए था?
How should I have done this?
5. हमें पुस्तकें कहाँ से खरीदनी चाहिए थी?
Where should we have bought/purchased
books from?
6. ये किसे करना चाहिए था ?
Who should have done this?
7. हमें उस आदमी का भरोसा नहीं करना चाहिए था ?
We shouldn't have relied on that man./
We shouldn't have trusted that man.
8. तुम्हें उसकी सकल देखनी चाहिए थी।
वो बहुत मासूम लग रहा था।
You should have seen his face. He was
looking so innocent.
9. उन्हें वो काम दिए गए समय पर
खत्म कर लेना चाहिए था।
They should have finished that work in
the given time.
10. मुझे ये बात सुनने से पहले बेहरा हो जाना चाहिए था।
I should have been deaf before I had
heard it.
11. तुम्हें लाइन में खड़े रहना चाहिए था।
You should have kept on standing in the
queue.
12. यदि आपको छुट्टी चाहिए थी तो आपको
आवेदन पत्र देना चाहिए था।
If you had wanted leave, you should
have given an application.
13. तुम्हें उससे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।
You should not have said so to him/her.
14. यदि तुम्हें टी. वी. नहीं देखनी थी तो तुम्हें
टी. वी. बंद कर देनी चाहिए थी।
If you were not to watch the TV,
you should have switched it off.
Could have
Could have जब हमें ये बताना हो की कोई
कर्ता किसी काम या क्रिया को कर सकता था
पर उसने नहीं किया, या नहीं कर सकता था
पर कर पाया, ऐसे वाक्यों के लिए हम could
have +V3 का प्रयोग करते है -
जैसे :
1. मैं आ सकता था। (पर आया नहीं। )
I could have come.
2. मैं उसकी मदद कर सकता था पर वो इतना
घमंडी है की मैंने उसकी मदद नहीं की।
I could have helped him, but he is so
proud that I didn't help him.
3. यदि उसने कोशिश की होती तो वो
समय पर आ सकती थी।
If she had tried, she could have come
in time.
4. हम मैच जीत सकते थे।
We could have won the match.
5. हम मैच हार सकते थे।
We could have lost the match.
6. यदि उसने मुझसे पहले कहा होता तो मैं
उसकी मदद कर सकता था।
If she had told me earlier, I could have
helped her.
7. यदि तुम थोड़ी देर पहले आती तो तुम उससे
मिल पाती (सकती थी)।
If you had come a little earlier, you
could have met him/her.
8. मैं क्या कर सकता था?
What could I have done?
9. तुम ये कैसे कर सकते थे ?
How could you have done this/it?
10. मैं आपसे कहाँ मिल सकता था ?
Where could I have met you?
11. ये कौन कर सकता था?
Who could have done this?
12. हम मैच कैसे जीत सकते थे हमारे पास तो
एक भी अच्छा गेंदबाज ही नहीं था ?
How could we have won the match,
we did not have any good bowlers?
Might have
Might have जब किसी पर शक हो, तब हम
might have+V3 का प्रयोग करते है:
जैसे :
1. हो सकता है की वो यहाँ आया हो।
He might have come here.
2. हो सकता है की आपने ही चाभी कहीं
रखी हो और भूल गई।
You might have kept the key somewhere
else and forgot it.
3. हो सकता है की उसने ही मेरे पैसे चुराए हों ।
He might have stolen my money.
4. हो सकता है की उस चोर ने ही उसका
खून किया हो।
That thief might have killed him.
5. मेरा पर्स किसने चुराया होगा?
Who might have stolen my purse?
Must have
Must have जब कोई बात यकीन से कहनी हो ,
तब हम Must have + V3 का प्रयोग करते है :
जैसे;
1. उसी ने तुम्हारा पर्स चुराया होगा।
He must have stolen your purse.
2. तुम्हीं ने उसे परेशान किया होगा।
You must have teased her/him.
3. उसने ऐसा किया ही नहीं होगा।
He must not have done so.
4. वो भाग ही गया होगा।
He must have run away.
5. वो अपने गांव ही गया होगा।
He must have gone to his village.
Need have
Need have जब कोई क्रिया करने या ना
करने की जरूरत थी लेकिन फिर भी किया
या नहीं किया, तब हम need have+V3
का प्रयोग करते है-
जैसे ;
1. तुम्हें ये काम करने की जरूरत थी।
You need have done this work.
2. तुम्हें उसे ये बताने की जरूरत नहीं थी।
You need not have told him this/it.
3. उसे क्या करने की जरूरत थी ?
What need he have done?
4. क्या तुम्हें एक नया मोबाइल लेने की जरूरत थी?
Need you have bought a new mobile?
5. उसे यहाँ आने की जरूरत नहीं थी।
She need not have come here.

0 Comments